{"_id":"6999a34fa426da03980e8d0f","slug":"video-asp-north-inspected-tarkulwa-police-station-and-gave-necessary-instructions-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"एएसपी (उत्तरी) ने किया थाना तरकुलवा का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी (उत्तरी) ने किया थाना तरकुलवा का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय द्वारा थाना तरकुलवा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की समग्र व्यवस्था, कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना प्रबंधन, हवालात की सुरक्षा व्यवस्था तथा साफ-सफाई की स्थिति का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में थाना कार्यालय में संधारित विभिन्न रजिस्टरों, अपराध पंजिका, लंबित विवेचनाओं एवं अन्य अभिलेखों की बारीकी से समीक्षा की गई। एएसपी ने थानों पर पड़े पुराने माल मुकदमाती एवं अन्य जब्त माल के निस्तारण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई तथा संबंधित अधिकारियों को विधिक प्रावधानों के अनुरूप समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। मालखाना में रखे माल की सूची, अभिलेखीकरण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।