{"_id":"6999a1e1b2a41639680e9629","slug":"video-thief-paraded-with-garland-of-flowers-in-jalandhar-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में अनोखी सज़ा, चोर को पहनाई फूलमाला, बाजार में घुमाकर किया बेनकाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में अनोखी सज़ा, चोर को पहनाई फूलमाला, बाजार में घुमाकर किया बेनकाब
जालंधर में चोरी की घटनाओं से परेशान दुकानदारों ने कानून से अलग एक अनोखा तरीका अपनाया। किराना, कॉन्फेक्शनरी और बेकरी की दुकानों से महंगे चॉकलेट और देसी घी चुराने वाले युवक को पकड़ने के बाद न तो पीटा गया और न ही तुरंत पुलिस के हवाले किया गया। इसके बजाय दुकानदारों ने उसके गले में फूलों की माला डालकर उसे बाजार में घुमाया, ताकि सभी व्यापारी सतर्क हो सकें। इसके बाद युवक को एक दुकान के आगे बैठा दिया गया और तय किया गया कि अब उसे किसी भी दुकान में घुसने नहीं दिया जाएगा। आरोपी की पहचान बस्ती इलाके में रहने वाले शिव (26) के रूप में हुई है। उसके माता-पिता ने भी खुले तौर पर स्वीकार किया कि उनका बेटा चोरी करता है और मोहल्ले में पड़ा सामान उठाकर बेच देता है।
जांच में सामने आया कि शिव अब तक 4 दुकानों में चोरी कर चुका था। सीसीटीवी फुटेज मिलाने पर सभी दुकानदारों को एक ही युवक नजर आया। परिवार को जानकारी देने पर उन्होंने विरोध नहीं किया, बल्कि बेटे को दुकानदारों के हवाले कर दिया। दुकानदार मंगत और नवदीप ने बताया कि आरोपी ने उनकी बेकरी से चॉकलेट और देसी घी के डिब्बे चुराए थे। पूछताछ में शिव ने रोते हुए कबूल किया कि वह पहले एक नामी मिठाई की दुकान में अकाउंटेंट था, लेकिन नशे (चिट्टे) की लत ने उसे चोर बना दिया। चोरी का सामान वह बस स्टैंड के पास बेच देता था।
दुकानदारों ने पुलिस को सूचना देने का दावा किया, लेकिन उनके अनुसार पुलिस देर से पहुंची। वहीं मौके पर पहुंचे प्रवीण कुमार ने स्पष्ट किया कि सूचना मिलते ही वे रवाना हो गए थे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही युवक को छोड़ा जा चुका था। यह घटना नशे की लत के दुष्परिणाम और समाज की अनोखी प्रतिक्रिया—दोनों को उजागर करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।