{"_id":"699ae2383063ceaf28012369","slug":"video-video-rapaiidaha-ma-mashana-shakata-tama-na-mahalo-va-blkao-ka-kaya-jaganprka-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रुपईडीहा में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रुपईडीहा में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
बहराइच। मिशन शक्ति टीम ने कस्बे के भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं बाजार क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं पर हो रहे अपराध, साइबर अपराध तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान टीम ने महिलाओं व बच्चियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ की और उन्हें निडर होकर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। महिला संबंधी अपराध की शिकायत हेतु टोल फ्री नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 181 एवं 108 की जानकारी दी गई। वहीं साइबर अपराध की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में अवगत कराया गया।
टीम द्वारा विशेष रूप से बताया गया कि अपना ओटीपी, बैंक खाता नंबर एवं अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें। “डिजिटल अरेस्ट” जैसे साइबर फ्रॉड के प्रति भी सावधान किया गया, जिसमें ठग स्वयं को पुलिस, सरकारी अधिकारी या साइबर क्राइम अधिकारी बताकर लोगों को डराकर धन ऐंठते हैं। ऐसे फोन कॉल्स से सतर्क रहने की अपील की गई।
इसके अतिरिक्त मानव तस्करी एवं बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई तथा बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया।पुलिस टीम में उप निरीक्षक राहुल सरोज उप निरीक्षक सुरभानमहिला आरक्षी प्रिया पाण्डेय शामिल रहे।यह जागरूकता अभियान क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा उपायों के प्रति सजग करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।