{"_id":"699bc9190efb8db825088a0e","slug":"video-cabinet-minister-birender-goyal-inspected-the-ferozepur-feeder-canal-in-zira-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा में कैबिनेट मंत्री बीरेंद्र गोयल ने किया फिरोजपुर फीडर कैनाल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा में कैबिनेट मंत्री बीरेंद्र गोयल ने किया फिरोजपुर फीडर कैनाल का निरीक्षण
फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में कैबिनेट मंत्री बीरेंद्र गोयल ने फिरोजपुर फीडर कैनाल का निरीक्षण किया। गोयल ने कहा कि फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर और फरीदकोट चार जिलों को पानी मिलेगा। यह सिंचाई का बहुत बड़ा सोर्स है और यह कैनाल 1952 में बनी थी। 1952 के बाद से किसी भी सरकार ने इस कैनाल पर कोई काम नहीं किया, चाहे वह कांग्रेस की सरकार हो या अकाली दल की या BJP की। किसी ने भी इस कैनाल को बेहतर बनाने, इस कैनाल की कैपेसिटी बढ़ाने और लोगों को और सुविधाएं देने के लिए कोई काम नहीं किया। तो यह पहली बार है कि मुख्यमंत्री सरदार भगवान सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस कैनाल पर यह काम किया। इस कैनाल का 15 किलोमीटर हिस्सा कंक्रीट का बनाया गया और इस कैनाल की कुल लंबाई लगभग 15 किलोमीटर है।
नहर की चौड़ाई, जो पहले 163 फीट थी, अब बढ़ाकर 180 फीट कर दी गई है और इसकी गहराई, जो पहले 18 फीट थी, अब बढ़ाकर 21 फीट कर दी गई है। बड़ी बात यह हुई है कि इसमें हमारे पास 2681 क्यूसेक पानी है, जो एक्स्ट्रा है, और इस नहर की कैपेसिटी अब 13,835 क्यूसेक है। इसकी कैपेसिटी बहुत बड़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।