{"_id":"699becd536e4fbf8410ef73e","slug":"video-ratia-panchayat-samiti-chairman-chair-was-taken-away-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: रतिया पंचायत समिति चेयरमैन की गई कुर्सी, 16 सदस्यों ने की खिलाफ वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: रतिया पंचायत समिति चेयरमैन की गई कुर्सी, 16 सदस्यों ने की खिलाफ वोटिंग
रतिया पंचायत समिति के कांग्रेसी चेयरमैन केवल मेहता की कुर्सी आखिर चली गई। उनके खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव पर सोमवार को दूसरी बार बैठक हुई। बैठक में 16 सदस्यों ने वोटिंग की और पद से हटा दिया। इससे पहले 19 फरवरी की मीटिंग एडीसी अनुराग ढालिया का स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देकर स्थगित कर दी गई थी।
इससे नाराज होकर पंचायत समिति के 16 सदस्य चंडीगढ़ जाकर सीएम नायब सैनी से मिले थे। उनके साथ पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल भी रही थी। सीएम ने डीसी को फोन कर मीटिंग करवाने के निर्देश दिए थे। बता दें कि, रतिया पंचायत समिति के 22 सदस्यों में से एक का निधन हो चुका है। बाकी 21 सदस्यों में से विरोधी खेमे को 14 सदस्यों की एकजुटता चाहिए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।