{"_id":"699be38ce4a0e3eda30e41ce","slug":"video-goodbye-stress-program-organized-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: अलविदा तनाव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: अलविदा तनाव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने की शिरकत
शहर के सपड़ा मोहल्ला स्थित प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय परिसर में अलविदा तनाव कार्यक्रम के छठे दिन बीके पूनम बहन द्वारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था का परिचय दिया गया तथा मुरली बारे विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कार्यक्रम में शिरकत की जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर समाजसेवी अनिल मेहता, डीएसपी उमेद सिंह, शहरी मंडल अध्यक्ष रमन मडिया, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन लक्ष्मण दास बंसल व समाजसेवी सुशील सिंगला पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बहन वंदना व कौशल्या ने की। इस दौरान पूनम बहन ने बताया कि किस तरह परमात्मा स्वयं ब्रह्मा बाबा के तन में आकर अपने शब्द कहते थे जिन्हें मुरली के रूप में ब्रह्माकुमारी सेंटर पर सुनाया जाता है इस दौरान राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि टोहाना शहर को तनाव से मुक्त करने के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा सात दिवसीय अलविदा तनाव कार्यक्रम में बहन पूनम ने स्वयं को स्वयं से मिलवाने का कार्य किया क्योंकि इस भाग दौड़ की जिंदगी में लोगों के पास खुद के लिए भी समय नहीं है। ऐसे में अलविदा तनाव का कार्यक्रम निश्चित रूप से क्षेत्र वासियों के लिए फायदेमंद है। बराला ने कहा कि तनावमुक्त, स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की दिशा में एक सार्थक पहल यह गुड बाय टेंशन कार्यक्रम रहा है।
इस आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम से जीवन में शांति, संयम और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। बराला ने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली में मानसिक संतुलन, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक सुदृढ़ता अत्यंत आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम समाज में नैतिक मूल्यों को सशक्त करते हुए एक जागरूक और संवेदनशील वातावरण का निर्माण करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।