{"_id":"699c4875da6d2e991e0d3448","slug":"video-electricity-workers-raised-slogans-against-the-officials-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: ट्रांसफर के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: ट्रांसफर के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी
कर्मचारियों के ट्रांसफर के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने यूनिट स्तर पर बिजली निगम प्रांगण में सुबह 10 बजे से 4 बजे विरोध प्रदर्शन कर निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विरोध प्रदर्शन बेरी यूनिट के प्रधान कुलदीप की अध्यक्षता में किया गया। यूनिट प्रधान कुलदीप का कहना है कि बिजली निगम अधिकारियों की ओर से पिछले दिनों बेरी व झज्जर डिवीजन में अधिकारियों ने 32 कर्मचारियों का ट्रांसफर बहादुरगढ़ में कर दिया हैं। कर्मचारियों ने इससे पहले सब यूनिट स्तर धरना दिया था। कर्मचारियों का ट्रांसफर वापस नहीं हुआ। अब कर्मचारियों ने दो दिवसीय यूनिट स्तर पर धरना शुरू किया है। अगर अधिकारी कर्मचारियों की मांग नहीं मानते हैं तो उसके बाद सर्कल स्तर पर कर्मचारियों का धरना शुरू होगा। अगर कर्मचारियों का ट्रांसफर वापस नहीं किया तो आंदोलन ओर तेज होगा। धरने में सब यूनिट प्रधान अमित हुडृडा, हरेंद्र, अमित डीघल, सिकंदर, कर्मबीर, फोरमैन अरविंद, वेदपाल, हरिपाल, सोहन, राकेश खुड़िया, पवन, रमेश सैन, प्रदीप ढाका, नीरज मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।