{"_id":"699c42e1ba05ada5af0fc787","slug":"video-bjps-central-government-is-anti-farmer-ugrahan-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसान विरोधी भाजपा की केंद्र सरकार: उगराहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू एकता उगराहां के राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने
केंद्र सरकार को किसान विरोधी करार दिया। कहा कि अमेरिका-भारत समझौता किसानों के लिए हितकारी नहीं है। उन्होंने मांग उठाई कि इसे वापस लिया जाना चाहिए। सोमवार को पंजाब के वरिष्ठ किसान नेता सरदार जोगिंदर सिंह उगराहां दरियापुर बुजुर्ग गांव में किसान पंचायत में आए। गजरौला और गांव में उनका भव्य स्वागत किया गया। गजरौला से गांव तक उनकी रैली निकाली गई। जिसमें कई ट्रैक्टर और लक्जरी गाड़ियों में सवार किसान शामिल हुए। पंचायत में उन्होंने कहा कि जब एमएसपी को कानून का दर्जा नहीं मिलेगा, किसानों को उनकी फसलों का वाजिब मूल्य नहीं मिलेगा। उन्होंने किसानों की कर्ज माफी पर जोर दिया। कहा कि बढ़ते कर्ज के कारण किसान आर्थिक और मानसिक संकट का सामना कर रहे हैं। मगर भाकियू एकता उगराहां किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए कभी पीछे नहीं हटेगी। इस मौके पर विजयवीर सिंह, कंवरजीत सिंह ,बली सिंह चीमा, कुलदीप पुनिया, निर्भय सिंह, रवि चौधरी, प्रदीप चौधरी, नरेश धारीवाल, देवेंद्र सिंह, कामिल चौधरी, इक़बाल सैफी, अमित चीमा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।