फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: SpiceJet and IndiGo have each reduced two flights from Gaggal Airport; find out the reason why.

धर्मशाला: गगल हवाई अड्डे से स्पाइस जेट और इंडिगो ने कम कीं दो-दो उड़ानें, जानें क्या है वजह

Fri, 23 Oct 2026 09:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Oct 2026 09:23 PM IST
सार

दिल्ली-गगल हवाई सेवा पर विमानन कंपनियों ने उड़ानों की संख्या घटा दी है। विमानन कंपनी स्पाइसजेट और इंडिगो ने दिल्ली-गगल हवाई मार्ग पर अपनी दो-दो उड़ानें कम कर दी हैं।

विज्ञापन
Dharamshala: SpiceJet and IndiGo have each reduced two flights from Gaggal Airport; find out the reason why.
गगल हवाई अड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विंटर सीजन शुरू होने से पहले ही दिल्ली-गगल हवाई सेवा पर विमानन कंपनियों ने उड़ानों की संख्या घटा दी है। विमानन कंपनी स्पाइसजेट और इंडिगो ने दिल्ली-गगल हवाई मार्ग पर अपनी दो-दो उड़ानें कम कर दी हैं। इसके पीछे पर्याप्त यात्री नहीं मिलना कारण बताया जा रहा है। इससे पहले दिल्ली से कांगड़ा हवाई अड्डा पर सात उड़ानें पहुंचती थीं। उड़ानों में कटौती से अब यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली से गगल आने और यहां से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सीमित उड़ानों का विकल्प मिलेगा। वहीं, उड़ानों की संख्या घटने से हवाई किराये में भी भारी बढ़ोतरी की आशंका है। इसका सीधा असर कांगड़ा आने वाले पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों पर पड़ सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

गगल हवाई अड्डा में माैजूदा समय में इंडिगो की पहली उड़ान दिल्ली से सुबह 7:20 बजे से उड़ान भरकर सुबह 8:50 पर गगल हवाई अड्डा पहुंचती है। इसके साथ ही दूसरी उड़ान दिल्ली से सुबह 9:55 से उड़ान भरती है और लगभग 12 बजे कांगड़ा हवाई अड्डा पहुंचती है। वहीं स्पाइसजेट की पहली उड़ान सुबह दिल्ली से 9:40 से उड़ान भरती है और 11:10 कांगड़ा पहुंचती है। इसके साथ ही दूसरी उड़ान दिल्ली से दोपहर 1:25 से उड़ान भरती है और 2:50 बजे कांगड़ा हवाई अड्डा पहुंचती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में दिल्ली से चार उड़ानें गगल हवाई अड्डा पहुंच रही हैं। इनमें भी कभी तीन ही उड़ानें आती हैं। आने वाले त्योहारी सीजन के दौरान इन उड़ानों में इजाफा होने का उम्मीद है। जैसे ही उड़ानों में इजाफा होगा, इनके किराये में भी बढ़ोतरी हो जाएगी। -शैलेश कुमार, सहायक महाप्रबंधक, कांगड़ा हवाई अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed