{"_id":"699d9a8d473398b3290a8035","slug":"video-farmers-are-not-getting-slips-even-after-written-assurance-congress-protests-in-mau-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लिखित आश्वासन के बाद भी किसानों को नहीं मिल रही पर्ची, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लिखित आश्वासन के बाद भी किसानों को नहीं मिल रही पर्ची, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
मऊ में गन्ना किसानों की समस्या को लेकर किसान कांग्रेस ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। घोसी चीनी मिल बंद होने की आशंका और मिल में व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उदयभान राय ने कहा कि घोसी चीनी मिल प्रशासन गन्ना किसानों के प्रति लापरवाही कर रहा है, सैकड़ों किसानों मिल गेट पर ट्रालियों में गन्ना लेकर खड़े हैं। समय से किसानों को पर्ची नहीं मिलेगी तो किसानों का गन्ना खराब हो जाएगा। पीसीएफ मोहम्मदाबाद के डायरेक्टर उमाशंकर सिंह ने कहा कि हर वर्ष घोसी चीनी मिल को मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपए सरकार देती है। चीनी मिल के मशीनों की मरम्मत समय से नहीं होती, जिससे समय से पहले गन्ने की पेराई बंद हो जाती है। गन्ना तौल में पारदर्शिता नहीं होने से किसान परेशान हैं। जिला उपाध्यक्ष रमन पांडेय ने कहा कि घोसी एसडीएम और चीनी मिल के जीएम के लिखित आश्वासन के बावजूद भी गन्ना किसानों को पर्ची नहीं दी जा रही। इससे सरकार की मंशा पर संदेह हो रहा है। किसानों को गन्ना सठियांव चीनी मिल ले जाना पड़ सकता है जो किसानों के साथ धोखा है अगर जिला प्रशासन किसानों की समस्या का समय रहते समाधान नहीं करता है तो किसानों के नेतृत्व में चीनी मिल गेट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर हंसनाथ तिवारी, सलमान जमशेद, विष्णु प्रकाश कुशवाहा, ब्रह्मानंद पांडेय, रामकरण यादव, छोटेलाल ,वीरेंद्र कुशवाहा, रवि खंडेलवाल, प्रेमचंद्र चौहान, मुकेश राजभर, रत्नेश राय, वकील अहमद, योगेन्द्र राय, तिलकधारी साहनी, अनिल राम, राम अदालत मिश्रा, शैलेंद्र पांडेय, सुभाष राम, सनाउल्लाह, नियाज़ शाही, मीना भारती, मनोज गिहार सहित सैकड़ों कांग्रेस जन मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।