{"_id":"699de7f13376d1e9920794ce","slug":"video-laddu-mar-holi-celebrated-in-barsana-2026-02-24-1771956209","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बरसाना में लड्डू मार होली का उल्लास, सुरक्षा रही चाक-चाैबंद; जानें क्या बोले अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बरसाना में लड्डू मार होली का उल्लास, सुरक्षा रही चाक-चाैबंद; जानें क्या बोले अधिकारी
विश्व प्रसिद्ध लड्डू होली के बीच राधारानी की नगरी बरसाना उत्सव के रंग में डूबी हुई है। मंदिरों से लेकर गलियों तक हर ओर राधे-राधे के जयकारे गूंज रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार उमड़ रही है। पूरा नगर भक्ति और उल्लास के माहौल में रंगा दिखाई दे रहा है। श्रीजी मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूरदराज से पहुंचे भक्त मंदिर पहुंचकर लड्डू होली के उत्सव में शामिल हो रहे हैं। मंदिर मार्ग, रंगीली गली और बाजारों में लगातार रौनक बनी हुई है। नगर की गलियों में होली के गीतों की स्वर लहरियां सुनाई दे रही हैं। दुकानों पर गुलाल और प्रसाद की बिक्री जारी है तो चौपालों पर बैठकर लोग होली की चर्चा करते नजर आए। होली के इस विशेष अवसर पर, स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए मेले क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई, ताकि यह उत्सव बिना किसी बाधा के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।