{"_id":"699d94a8bcc081d86f02e06d","slug":"video-laddu-mar-holi-celebrtaion-at-barsana-in-mathura-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राधारानी के आंगन में रंग-गुलाल के साथ हुई लड्डुओं की बारिश, श्रद्धालुओं में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राधारानी के आंगन में रंग-गुलाल के साथ हुई लड्डुओं की बारिश, श्रद्धालुओं में उत्साह
बरसाना में मंगलवार को लड्डू मार होली खेली गई। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। बरसाना की लड्डू मार होली ब्रज की प्रसिद्ध और अनूठी परंपराओं में शामिल है। राधारानी की नगरी में यह उत्सव फाल्गुन मास में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। श्रीजी मंदिर परिसर में पुजारी और गोस्वामी समाज श्रद्धालुओं पर लड्डू बरसाकर होली की शुरुआत करते हैं। भक्त इन लड्डुओं को प्रसाद स्वरूप ग्रहण कर अपने को धन्य मानते हैं। रंग, गुलाल, भक्ति संगीत और राधा-कृष्ण के जयघोष से पूरा बरसाना गूंज उठता है। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु इस अद्भुत दृश्य के साक्षी बनने यहां पहुंचते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।