सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Administration orders investigation into corruption in Achrumata Public Works niwari news

Tikamgarh News: सिद्धपीठ अछरु माता मंदिर में विकास कार्य पर विवाद, जांच समिति गठित; विधायक ने लिया संज्ञान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 10:16 AM IST
Administration orders investigation into corruption in Achrumata Public Works niwari news

बुंदेलखंड क्षेत्र के सुप्रसिद्ध सिद्धपीठ अछरु माता मंदिर में चल रहे लोक निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में घटिया और गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे न केवल धार्मिक स्थल की गरिमा प्रभावित हो रही है, बल्कि करोड़ों रुपये के शासकीय धन के दुरुपयोग की आशंका भी जताई जा रही है।

गौरतलब है कि बुंदेलखंड का यह प्रमुख धार्मिक स्थल पहाड़ियों पर स्थित है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। जनमान्यता है कि माता भक्तों को प्रत्यक्ष रूप से आशीर्वाद देती हैं। इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अछरु माता लोक के निर्माण की घोषणा की थी और लगभग 5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार अब तक करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से कुछ निर्माण कार्य किए जा चुके हैं, लेकिन अधिकारियों की मॉनिटरिंग के अभाव में निर्माण एजेंसी और ठेकेदार मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं है। कई स्थानों पर सीमेंट, रेत और पेवर्स की गुणवत्ता कमजोर बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद अभी तक केवल कुछ दुकानों का निर्माण, विद्युत पोल स्थापना और पेवर्स बिछाने का कार्य ही हुआ है, जबकि समग्र विकास की योजना अधूरी पड़ी है।

पढे़ं: कर्ज के बोझ तले टूटी जिंदगी: शहडोल के जंगल में फांसी पर लटका मिला युवक का शव, किस्तों के दबाव में उठाया कदम

इस संबंध में क्षेत्र के पृथ्वीपुर विधायक से चर्चा की गई। उन्होंने अछरु माता को क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बताते हुए मामले को गंभीरता से लिया है। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश देने, निर्माण कार्य की गति बढ़ाने और स्वयं स्थल का निरीक्षण करने की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी प्रकार का भ्रष्टाचार सामने आता है तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक की जाएगी।

वहीं पृथ्वीपुर एसडीएम अशोक सेन ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने भी शीघ्र जांच कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: कपड़ा कारोबारी के मकान में लगी आग, छह की मौत

24 Feb 2026

VIDEO: राजस्थान से आने वाले धूल के कणों का डाटा किया जाएगा एकत्रित

23 Feb 2026

VIDEO: ताज महोत्सव में हुई भजन संध्या, मिश्रा बंधुओं ने बांधा समां; झूमे विदेशी पर्यटक

23 Feb 2026

VIDEO: स्नेह मिलन समारोह में शिक्षकों को किया सम्मानित

23 Feb 2026

VIDEO: ‘भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराना ही हमारा लक्ष्य’

23 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: भारतीय वैश्य महासभा ने मनाया होली मिलन समारोह

23 Feb 2026

अलीगढ़ के खाटू श्याम मंदिर में श्याम संकीर्तन में झूमे भक्त

23 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: संत गाडगे महाराज की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

23 Feb 2026

Ujjain News: अघोरी बाबा की चेतावनी से उड़े प्रशासन के होश, कहा- महायज्ञ की अनुमति नहीं दी तो बन जाऊंगा मुस्लिम

23 Feb 2026

सीएम सामूहिक विवाह योजना के लिए लगाया फटा टैंट, फर्म ब्लैक लिस्टेड

23 Feb 2026

VIDEO: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे हादसा: 35 यात्री मामूली इलाज के बाद सुरक्षित बिहार भेजे गए

23 Feb 2026

झांसी: दलदली जमीन में दे दिया पट्टा, सड़क किनारे गुजर-बसर को मजबूर परिवार

23 Feb 2026

VIDEO: परीक्षा केंद्र के बाहर खेत में लिखी जा रही थीं उत्तर पुस्तिकाएं, एसटीएफ ने छह सॉल्वर दबोचे

23 Feb 2026

VIDEO: फिरोजाबाद नगर निगम में हंगामे और रस्साकसी के बीच भाजपा का पांच सीटों पर कब्जा

23 Feb 2026

VIDEO: पति से कहासुनी के बाद महिला ने फंदा लगाकर दी जान

23 Feb 2026

अलीगढ़ में श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट ने किया 15 वर-वधुओं का विवाह

23 Feb 2026

ढाबे से हो रही शराब की बिक्री, वीडियो वायरल, मोंठ कोतवाली इलाके का मामला

23 Feb 2026

ललितपुर के तालबेहट में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

23 Feb 2026

कानपुर: मूलगंज में सजा होली बाजार, त्रिशूल, गदा, हथोड़े के आकार की पिचकारी

23 Feb 2026

कानपुर: एल्डर्स कमेटी ने नई कार्यकारिणी को सौंपी जिम्मेदारी

23 Feb 2026

कानपुर: आठ बीघा जमीन पर अवैध प्लाॅटिंग ध्वस्त की

23 Feb 2026

'कोई भी अपने बच्चे का नाम पप्पू नहीं रखना चाहता, Amar Ujala से बोले Avinash Gehlot

23 Feb 2026

कानपुर: कल्याणपुर नया शिवली रोड मकान के आगे जलभराव, बीमारियों का खतरा

23 Feb 2026

कानपुर: सड़क पर पड़े कूड़े पर लगा दी आग, दुर्गंध और धुएं से लोग परेशान

23 Feb 2026

कानपुर: पनकी के नया मंदिर रोड के पास लगा कूड़े का अंबार

23 Feb 2026

कानपुर: खुले नाले में गिरकर लोग हो रहे दुर्घटना के शिकार

23 Feb 2026

कानपुर: पनकी धाम स्टेशन मोड़ पर धंसी सड़क पर डाला मलबा, लोगों के लिए बना मुसीबत

23 Feb 2026

कानपुर: पनकी मंदिर गेट नंबर 2 पर स्टेट पार्किंग में लगी अवैध होल्डिंग

23 Feb 2026

कानपुर: आवास विकास एक को जाने वाली सड़क की जर्जर हालत

23 Feb 2026

कानपुर: सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, रोजाना हो रहा हैं हादसे

23 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed