{"_id":"699d2c4ce67002bd3601ed2d","slug":"video-patiala-roof-of-under-construction-house-collapses-two-killed-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"पटियाला में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, दो मजदूरों की मौत
पटियाला के गांव लंग में एक मकान में निर्माण के दौरान कमरे की छत गिरने से इसके नीचे काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं मकान के मालिक, उसके बेटे समेत चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए पटियाला के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक पटियाला के गांव लंग में बलदेव सिंह का मकान बन रहा था। इस दौरान कमरे का लिंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक लिंटर गिर गया। इससे नीचे काम कर रहे 6 लोग मलबे के नीचे दब गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां दो मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि मकान का मालिक, उसके बेटे समेत चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।