{"_id":"699d3121be05eead0801e5e8","slug":"video-silver-crown-stolen-from-shiva-temple-in-hisar-video-goes-viral-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में शिव मंदिर से चांदी के मुकुट चोरी, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में शिव मंदिर से चांदी के मुकुट चोरी, वीडियो वायरल
बरवाला क्षेत्र के गांव सिंधड़ के शिव मंदिर से चाेराें ने हजाराें रुपयाें की कीमत के चांदी के दाे मुकुट चुरा लिए। पुलिस ने जिला जींद के गांव जुलहेड़ा निवासी मंदिर के पुजारी देवीदयाल शर्मा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मंदिर में चोरी का एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है।
पुलिस काे दी शिकायत में देवीदयाल ने बताया कि कि मैं पिछले 16-17 साल से गांव सिंधड़ में शिव मन्दिर में पुजारी हूं। 22 फरवरी काे मैं मंदिर में पूजा पाठ करके गांव सिन्धड़ में ज्याेत के लिए चला गया। कुछ देर बाद आया व मंदिर के ऊपर बने कमरे में सो गया। साेमवार काे सुबह उठा व नहा धोकर मंदिर मे ज्याेत बत्ती करने गया। यहां देखा ताे मंदिर के अंदर से चांदी के 800 ग्राम के दो मुकुट चोरी हुए मिले। मंदिर से चांदी के मुकुट कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है।
दूसरी ओर गांव कालवास की एक ढाणी में चोरों ने घर की दीवार को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान चोरी घर से 30 तोले सोने के जेवरात व 20 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। आजाद नगर थाना प्रभारी व जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव कालवास निवासी महाबीर ने बताया कि मैं परिवार सहित ढाणी में मकान बनाकर रह रहा हूं। रविवार रात को परिवार के सभी लोग सो गए थे। सोमवार सुबह करीब 7 बजे जब परिवार के लोग उठे तो घर के अंदर सारा सामान बिखरा मिला। इस पर हमने छानबीन की तो घर के पीछे की दीवार टूटी हुई मिली, जिससे पता चला कि चोर यहां से घर के अंदर दाखिल हुए। वहीं अलमारी से 30 तोले सोने के जेवरात व 20 हजार रुपये गायब मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।