{"_id":"699d95dc787c1bceb603539d","slug":"video-handball-competition-in-varanasi-cabinet-minister-anil-rajbhar-rewarded-players-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वाराणसी में हैंडबॉल प्रतियोगिता, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वाराणसी में हैंडबॉल प्रतियोगिता, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
तीन वर्ष में छह राष्ट्रीय मुकाबले खेल चुकीं काजल पटेल और आयुषी पाल ने अपने दमदार प्रदर्शन से स्टार क्लब को जिलास्तरीय हैंडबॉल की ट्रॉफी जिता दी। सोमवार को द्वितीय सुखनंदन पटेल बालिका आमंत्रण हैंडबॉल प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में स्टार क्लब ने यूथ क्लब को 30-29 से हराया। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में स्टार क्लब की काजल पटेल और आयुषी पाल ने बाएं छोर से आक्रमण की शुरुआत की। हाफ टाइम तक यूथ क्लब 11-10 गोल से आगे थी। दूसरे हाफ में स्टार क्लब की राष्ट्रीय खिलाड़ी वंशिका प्रजापति और रितिका ने बेहतरीन खेल दिखाया। स्टार क्लब की काजल पटेल और वंशिका प्रजापति ने नौ-नौ,आयुषी पाल ने छह, शिल्पा, तनु और नैंसी ने दो-दो गोल किए। यूथ क्लब की सुरम्या पाठक ने 14, स्नेहा चौहान ने आठ और महिमा ने सात गोल किए। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर किया। अध्यक्षता यूपी हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने की। संचालन प्रवीण कुमार ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।