Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: मौत बनकर टूटी तालाब किनारे की दीवार, एक झटके में उजड़ गई मां की दुनिया; चार ने किसी तरह बचाई जान

Wed, 11 Nov 2026 05:44 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 11 Nov 2026 05:44 PM IST
सार

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव गांव में मंगलवार देर रात तालाब किनारे की दीवार ढहने से टीन शेड में सो रहा परिवार तालाब में जा गिरा। हादसे में छह वर्षीय आफिया और चार वर्षीय फलक की डूबने से मौत हो गई। परिवार के चार सदस्य किसी तरह बाहर निकल आए। सुबह एनडीआरएफ ने दोनों बच्चियों के शव बरामद किए।

विज्ञापन
Wall pond collapses turning deadly mother world is shattered instant four others narrowly escape lives
वाराणसी के बच्छाव गांव में देर रात सोते समय हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

रात का सन्नाटा था। परिवार के सभी सदस्य दिनभर की थकान के बाद टीन शेड के नीचे सो रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि जिस दीवार के सहारे उनका आशियाना खड़ा है, वही कुछ देर बाद मौत का कारण बन जाएगी। देर रात अचानक तालाब की तरफ की दीवार ढह गई।



Trending Videos
Wall pond collapses turning deadly mother world is shattered instant four others narrowly escape lives
आफिया और फलक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

इसके साथ ही टीन शेड के नीचे सो रहा पूरा परिवार तालाब में जा गिरा। किसी तरह चार लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, लेकिन दो मासूम बच्चियां पानी में समा गईं। सुबह एनडीआरएफ की टीम ने दोनों के शव बाहर निकाले तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।

Wall pond collapses turning deadly mother world is shattered instant four others narrowly escape lives
सेराजुद्दीन ने तालाब में कूदकर बेटा, बहू और बच्चियो को बाहर निकाला। - फोटो : संवाद

दर्दनाक हादसा रोहनिया थाना क्षेत्र की अखरी पुलिस चौकी अंतर्गत बच्छाव गांव के पश्चिमपुरा में हुआ। यहां अय्युदीन उर्फ कल्लू अपने परिवार के साथ तालाब किनारे मकान बनाकर रहते हैं। परिवार के अन्य चार भाइयों का परिवार भी आसपास रहता है। बीती रात अय्युदीन उर्फ कल्लू, उनकी पत्नी तबस्सुम, बेटा अख्तर और तीन बेटियां रोशनी (8), आफिया (6) व फलक (4) कमरे के बाहर बने टीन शेड के नीचे सो रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wall pond collapses turning deadly mother world is shattered instant four others narrowly escape lives
बच्चियों की माैत के बाद बिलखता परिवार। - फोटो : संवाद

दीवार गिरी तो तालाब में जा समाया परिवार
देर रात अचानक तालाब की ओर बनी दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के साथ टीन शेड के नीचे सो रहे सभी लोग तालाब में जा गिरे। अचानक हुए हादसे से परिवार के सदस्यों में चीख-पुकार मच गई। किसी तरह अय्युदीन, उनकी पत्नी तबस्सुम, बेटा अख्तर और बेटी रोशनी पानी से बाहर निकल आए। वहीं छह साल की आफिया और चार साल की फलक गहरे पानी में चली गईं। अंधेरा और तालाब में अधिक पानी होने के कारण दोनों को तत्काल तलाशना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन
Wall pond collapses turning deadly mother world is shattered instant four others narrowly escape lives
सुबह एनडीआरएफ ने निकाले दोनों बच्चियों के शव। - फोटो : संवाद

रातभर तलाश, सुबह मिलीं दोनों बच्चियां
घटना की सूचना मिलते ही रोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चियों की तलाश के लिए एनडीआरएफ को सूचना दी। रात में अंधेरा और तालाब में अधिक पानी होने के कारण तलाश अभियान में मुश्किलें आईं। ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने भी अपने स्तर से बच्चियों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आफिया और फलक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed