{"_id":"699ddcf1a0ccb01c1e07cdb8","slug":"video-father-and-daughter-committed-suicide-over-a-dispute-regarding-the-wifes-whatsapp-chat-with-another-man-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"पत्नी के दूसरे से व्हाट्सएप पर चैटिंग को लेकर विवाद में पिता-पुत्री ने दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के दूसरे से व्हाट्सएप पर चैटिंग को लेकर विवाद में पिता-पुत्री ने दी थी जान
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सहजनी निवासी विकास गुप्ता (45) और उनकी बेटी वेदिका (13) का शव सोमवार की रात नौ बजे सहजनी रेलवे क्रॉसिंग के पास कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर ट्रैक पर पड़ा मिला था। पिता-पुत्री के जान देने की वजह पत्नी के किसी से अवैध संबंध की बात सामने आ रही है। व्हाट्सएप पर एक व्यक्ति से पत्नी की चैटिंग देखकर विकास गुप्ता का विवाद भी हुआ था। इसके बाद सोमवार को विकास ने बेटी के साथ जान दे दी। वहीं, विकास के छोटे भाई शिवम ने भाभी पर एक युवक के संपर्क में रहते हुए व्हाट्सएप चैटिंग करने का आरोप लगाते हुए भाई और भतीजी की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। शिवम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनके भाई और भतीजी को ससुराल वालों ने मारकर रेलवे ट्रैक पर फेंक कर दुर्घटना का रूप दिया है।
सोमवार रात करीब नौ बजे सहजनी रेलवे क्रॉसिंग से सौ मीटर पहले ट्रैक पर पिता-पुत्री के शव क्षत-विक्षत हालत में पुलिस को मिले थे। घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर लावारिस कार भी मिली थी। कार लॉक थी, उसमें दो पर्स और दो मोबाइल फोन पड़े थे। कार नंबर के आधार पर पुलिस परिजनों तक पहुंची। कोतवाली पहुंची पत्नी शैफाली ने पति विकास गुप्ता व बेटी वेदिका के रूप में दोनों की पहचान की। पूछताछ में शैफाली पुलिस के सामने चुप्पी साधे रही। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को मिश्रा कॉलोनी पक्का घाट पर शैफाली व उसके बड़े भाई शशांक ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया।
घाट पर पहुंचे मकड़ीखेड़ा निवासी विकास गुप्ता के छोटे भाई शिवम ओमर ने आरोप लगाया कि भाभी शैफाली जनवरी से व्हाट्सएप चैटिंग के जरिए दुबई में रहने वाले एक युवक के संपर्क में थी। इसकी जानकारी विकास को हो चुकी थी, जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। कलह इतनी बढ़ गई की यह घटना हुई। उधर, गंगाघाट कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी रामबचन भारती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।