{"_id":"699d89070317102b3f0d1246","slug":"video-felicitation-ceremony-organized-in-narnaund-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: नारनौंद में सम्मान समारोह, डॉ. अमित व्यास व रजत पदक विजेता अंकित व्यास का अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: नारनौंद में सम्मान समारोह, डॉ. अमित व्यास व रजत पदक विजेता अंकित व्यास का अभिनंदन
नारनौंद क्षेत्र के व्यास समाज की ओर से नारनौंद में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के डॉ अमित व्यास को डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए इंडिया) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर तथा बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले अंकित व्यास को समाज की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता सांग कला उत्थान केंद्र के प्रधान देवेंद्र व्यास ने की।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि पूरे व्यास समाज का गौरव है। ऐसे आयोजन युवाओं को शिक्षा, खेल और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज को अपनी प्रतिभाओं का सम्मान करना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा मिल सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के महासचिव बिजेंद्र लोहान तथा नारनौंद थाना के निरीक्षक रमेश मौजूद रहे। उन्होंने डॉ. अमित व्यास और अंकित व्यास को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सा और खेल दोनों ही क्षेत्र समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इन क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करना गौरव की बात है। व्यास धर्मशाला कार्यकारिणी के प्रधान चंद्रपाल, मास्टर नफे सिंह, मास्टर सुरेश, वीरेंद्र व्यास और राजपाल सहित कई पदाधिकारी समारोह में उपस्थित रहे। इसके अलावा सोनू नरवाल, नीलम जांगड़ा, टेकराम शर्मा, राजबीर जैन, मास्टर सुरेश भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान अपने संबोधन में मेडिकल कॉलेज अग्रोहा के डॉ. अमित व्यास ने समाज के लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि डीएमए के माध्यम से प्रदेश में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं। समाज के सहयोग से भविष्य में भी चिकित्सा क्षेत्र में सेवा कार्यों को और विस्तार दिया जाएगा। समारोह के अंत में वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज की एकता को मजबूत करते हैं। उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सम्मानित प्रतिभाओं का अभिनंदन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।