{"_id":"699d8911d4a4271fa80f60f9","slug":"video-selection-of-state-team-for-wrestling-competition-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिविल सर्विसेज कुश्ती प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल सर्विसेज कुश्ती प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम का चयन
हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में 26 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सिविल सेवा कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को महाबीर स्टेडियम में चयन ट्रायल लिया गया। जिसमें 36 खिलाड़ियों का चयन किया गया।चयनित खिलाड़ी आगामी ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
प्रशिक्षक रामनिवास और भिवानी के कोच सुरेश कुमार की देखरेख में 36 महिला, पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें कोच और प्रबंधक समेत 12 महिलाएं शामिल हैं। पुरुषों की टीम में 24 खिलाड़ी, कोच और प्रबंधक शामिल हैं। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज कुश्ती (महिला) प्रतियोगिता के लिए महिला खिलाड़ियों की चयन सूची जारी कर दी गई है। चयनित खिलाड़ी अलग-अलग भार वर्गों में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। 50 किलोग्राम वर्ग में शिक्षा विभाग की पायल ,53 किलोग्राम वर्ग में वेलफेयर एससी एवं बीसी विभाग की शारदा देवी ,55 किलोग्राम वर्ग में लॉ एंड लॉजिस्टिक्स विभाग की प्रेरणा का चयन हुआ।
उन्हाेंने बताया कि 57 किलोग्राम वर्ग में शिक्षा विभाग की सोनिया, 59 किलोग्राम वर्ग में इंडस्ट्रीज एंड कॉर्पोरेशन विभाग की मनीषा ,62 किलोग्राम वर्ग में डीएसओ कार्यालय की रचना , 65 किलोग्राम वर्ग में ईएसआईसी डिस्पेंसरी, सोनीपत की आशा रानी को टीम में जगह मिली है। 68 किलोग्राम वर्ग में स्वास्थ्य विभाग की सुमन ,72 किलोग्राम वर्ग के लिए कृषि विभाग की लैब अटेंडेंट आशा रानी ,76 किलोग्राम वर्ग में श्रम विभाग की रीता रानी को टीम में शामिल किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।