{"_id":"699d890b5ad55a595901de7c","slug":"video-surprise-inspection-of-medical-stores-in-srinagar-garhwal-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में मंगलवार को विभिन्न मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल की सचिव श्रीमती नाजिश कलीम के नेतृत्व में “सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन” तथा “जेनरिक ड्रग्स – इफेक्टिव, इकोनॉमिकल एंड एसेंशियल” अभियान के अंतर्गत की गई। संयुक्त निरीक्षण समिति ने एक्सपायरी दवाओं और अन्य औषधीय सामग्री की अवैध बिक्री रोकने के उद्देश्य से दुकानों की गहन जांच की। इस दौरान दवाओं की एक्सपायरी तिथि, भंडारण व्यवस्था, आवश्यक लाइसेंस और अभिलेख, जेनरिक दवाओं की उपलब्धता तथा औषधि नियंत्रण एवं खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में एक्सपायरी या अमानक दवाओं का विक्रय न करें। साथ ही आमजन को अधिक से अधिक जेनरिक दवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित करने को कहा गया, ताकि कम लागत में गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।