{"_id":"699ef933d25f97528b03bf6e","slug":"video-12th-board-exams-have-started-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: नकल पर सख्ती, 12वीं बोर्ड की परीक्षा हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: नकल पर सख्ती, 12वीं बोर्ड की परीक्षा हुई शुरू
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा बुधवार को जिलेभर में शांतिपूर्ण और नकल-मुक्त माहौल में आयोजित की गई। परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा और पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने शहर के एसडी स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र का औचक दौरा कर सुरक्षा इंतजामों, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच की।
एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरकरामजी तथा एसडीएम होशियार सिंह ने गांव गतौली के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्र अधीक्षकों को बोर्ड के निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षाएं पूर्णतः निष्पक्ष और अनुशासित वातावरण में करवाई जाएंगी।
डीसी मोहम्मद रजा ने बताया कि जिले में कुल 88 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें जींद उपमंडल में 40, नरवाना और सफीदों में 15-15 तथा उचाना में 18 केंद्र शामिल हैं। 12वीं कक्षा में 16,066, 10वीं में 17,417 और डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष के 212 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। 10वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से 20 मार्च तक तथा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।