{"_id":"699ef7b38560ac1678073bf9","slug":"video-amb-devotees-are-reaching-dera-baba-barbhaag-singh-in-unsafe-vehicles-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंब: श्रद्धालु असुरक्षित वाहनों में सवार होकर पहुंच रहे डेरा बाबा बड़भाग सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंब: श्रद्धालु असुरक्षित वाहनों में सवार होकर पहुंच रहे डेरा बाबा बड़भाग सिंह
डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी होली मेले में मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। पुलिस प्रशासन की सख्ती और सुरक्षा दावों के बावजूद पंजाब के होशियारपुर, जालंधर और लुधियाना जैसे विभिन्न जिलों से श्रद्धालु ट्रकों, टेंपो और ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर मेले में पहुंच रहे हैं। बुधवार को मैड़ी मेले के दूसरे दिन भी भारी संख्या में लोग इन असुरक्षित वाहनों में सवार होकर डेरा बाबा बड़भाग सिंह पहुंचे। मेले के दौरान इन वाहनों को रोकना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। अक्सर देखा जाता है कि मालवाहक वाहनों में लकड़ी के फट्टे लगाकर उन्हें दो मंजिला बना दिया जाता है और उनमें क्षमता से अधिक सवारियां बिठाई जाती हैं। इस तरह के सफर में दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है। अक्सर मेलों के दौरान मालवाहक वाहनों के साथ कई बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जानें गई हैं और बड़ी संख्या में लोग घायल होते रहे हैं। मेले के समय पुलिस पड़ोसी राज्यों से मदद मांगती है लेकिन इसके बावजूद इन वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है।
जानकारों का मानना है कि यदि मेले के दौरान केवल चालान काटकर औपचारिकता पूरी करने के बजाय पूरे साल इन वाहनों पर सख्त पाबंदी लगाई जाए, तभी श्रद्धालु सुधरेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।