{"_id":"699ef79e62be8dc77f09f0a8","slug":"video-college-student-appointed-as-station-in-charge-for-a-day-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: कॉलेज की छात्रा को बनाया गया एक दिन के लिए थाना प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: कॉलेज की छात्रा को बनाया गया एक दिन के लिए थाना प्रभारी
महिला सशक्तिकरण को व्यवहारिक रूप देने की दिशा में जिला पुलिस ने सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन में महिला थाना जींद में एक कॉलेज छात्रा को एक दिन के लिए थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मोनिका के नेतृत्व में यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की छात्रा ओजशी को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं और युवाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, न्याय व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र से अवगत कराना तथा उनमें आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्रा थाना प्रभारी ने थाना परिसर में आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्हें बताया गया कि घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़, साइबर अपराध, बाल शोषण, गुमशुदगी और ऑनलाइन ठगी जैसे मामलों में पुलिस किस प्रकार संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई करती है। छात्रा ने संदेश दिया कि पुलिस केवल कानून लागू करने वाली संस्था नहीं, बल्कि समाज की संरक्षक और सहयोगी है। उन्होंने छात्राओं व अभिभावकों से अपील की कि किसी भी समस्या की स्थिति में निडर होकर पुलिस से संपर्क करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।