{"_id":"699f4a1f48e24a4dbf06037a","slug":"video-construction-of-panchayat-bhawan-not-completed-even-after-five-years-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"पांच साल बाद भी नहीं पूरा हुआ पंचायत भवन का निर्माण, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल बाद भी नहीं पूरा हुआ पंचायत भवन का निर्माण, VIDEO
ग्राम पंचायतों को हाईटेक करने के उद्देश्य से पंचायत भवन का निर्माण करा कर उन्हें कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है लेकिन सकलडीहा विकासखंड के चांदपुर गांव में पंचायत के भवन का निर्माण पांच साल बाद भी अधर में लटका हुआ है। इससे ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
सभी ग्राम पंचायत के पंचायत भवनों को हाईटेक करने के उद्देश्य से उनमें कंप्यूटर, फर्नीचर, रंग रोगन, पंखा लगाने के साथ निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगवाया गया है। पंचायत सहायकों को इनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है ताकि गांव सभा से संबंधित जन्म, आय, जाति, निवास, खतौनी सहित अन्य कार्यों के लिए ग्रामीणों को इधर-उधर भटकना न पड़े। वहीं लगभग पांच वर्ष बाद भी कई ग्राम पंचायत में यह व्यवस्था साकार नहीं हो पाई है। यह हालत चांदपुर गांव में भी है जहां वर्ष 2022 में तत्कालीन ग्राम प्रधान रामवध यादव ने पंचायत भवन के निर्माण की नींव रखी थी। इसके बाद पंचायत भवन का निर्माण अभी तक जस का तस पड़ा हुआ है। पंचायत सहायक अन्यत्र अपने काम कर रहे हैं जिसका समुचित लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण विभिन्न कार्यों को लेकर इधर-उधर भटकने को विवश हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।