{"_id":"699f38622b9a66225d0653ce","slug":"video-2054-students-skipped-high-school-science-exam-in-sonbhadra-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"2054 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2054 छात्र-छात्राओं ने छोड़ी हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा, VIDEO
यूपी बोर्ड की परीक्षा बुधवार को जिले में 80 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। पहली पाली में हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान विषय की परीक्षा दी तो दूसरी पाली में इंटर रसायन विज्ञान व समाजशास्त्र का पेपर हुआ। परीक्षा के दौरान सचल दल की टीमें केंद्रों का चक्रमण करती रहीं। कंट्रोल रूम से भी केंद्रों की निगरानी हुई। किसी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
हाईस्कूल की परीक्षा के लिए सुबह पहली पाली में 27041 छात्र-छात्रा पंजीकृत रहे। सुबह साढ़े सात बजे से ही परीक्षार्थी केंद्रों पर एकत्रित होने लगे थे। गेट पर तलाशी के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। मुख्य विषय की परीक्षा में संख्या अधिक होने के कारण केंद्रों पर भी अतिरिक्त सतर्कता रही। विज्ञान में कुल 24987 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। अनुपस्थित रहने वालों में 1318 छात्र और 736 छात्राएं थीं। वहीं दूसरी पाली में रसायन विज्ञान और समाज शास्त्र विषय की परीक्षा में 13910 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें 13171 परीक्षा में शामिल हुए। कुल 739 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया कि सकुशल ढंग से परीक्षा संपन्न हुई है। सचल दल लगातार निगरानी करते रहे। किसी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।