{"_id":"699ee3ed50de8977c901fd8b","slug":"video-two-youths-arrested-with-banned-drugs-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार।
एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान परवेज निवासी नगली और रणधीर निवासी मंगलौर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 825 ट्रामाडोल (ड्रॉमाडोल) कैप्सूल बरामद किए हैं, जो प्रतिबंधित श्रेणी में आते हैं।
इंचार्ज अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उप निरीक्षक सतीश कुमार, एएसआई राजिंदर, पंकज और ललित की टीम ने हथनी कुंड बैराज के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर बाइक सवार दो युवकों को रोककर जांच की गई। तलाशी के लिए मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाया गया, जिनकी मौजूदगी में तलाशी ली गई। जांच के दौरान आरोपियों के पास से 825 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। मामले की पुष्टि के लिए ड्रग कंट्रोलर से संपर्क किया गया। जांच के बाद बताया गया कि उक्त दवाइयों को बिना वैध दस्तावेज के रखना और ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी परवेज अपनी बाइक पर उत्तर प्रदेश से प्रतिबंधित दवाइयां लेकर आ रहा था और इन्हें युवाओं को बेचने का काम करता था। इंचार्ज ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी दो-दो मामले दर्ज हैं, जो वर्तमान में अदालत में विचाराधीन हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इंचार्ज अनिल कुमार ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।