Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Sawai Madhopur News: Leopard Sightings Trigger Panic, Movement Captured on CCTV, Residents Spend Night in Fear
{"_id":"699e732361430561e60e7c5a","slug":"leopards-arrival-causes-panic-among-people-sawai-madhopur-news-c-1-1-noi1439-3989931-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur News: लेपर्ड की दस्तक से लोगों में दहशत, सीसीटीवी में कैद मूवमेंट, रातभर दहशत में रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur News: लेपर्ड की दस्तक से लोगों में दहशत, सीसीटीवी में कैद मूवमेंट, रातभर दहशत में रहे लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 11:05 AM IST
Link Copied
रणथंभौर टाइगर रिजर्व से सटे सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के पुराने शहर में इन दिनों लेपर्ड की चहलकदमी आम होती जा रही है। रामलीला मैदान, डूंगरपाड़ा, 72 सीढ़ी स्कूल और राजबाग क्षेत्र में रात के समय लगातार लेपर्ड देखे जाने से लोगों में दहशत का माहौल है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार बीती रात भी 72 सीढ़ी स्कूल के पास एक लेपर्ड नजर आया, जिसके बाद वह रामलीला मैदान की ओर जाता दिखाई दिया। यहां एक गाय के बछड़े पर हमले की भी सूचना है। घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार और मंगलवार रात को भी इसी इलाके में लेपर्ड की मूवमेंट देखी गई। मंगलवार देर रात केरल पंसेरी बालाजी मंदिर के पीछे से तेज गुर्राहट की आवाज सुनाई देने से लोग सहम गए।
इलाके के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी लेपर्ड का मूवमेंट कैद हुआ है। लगातार हो रही दस्तक से स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है और उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है।
गौरतलब है कि कुछ माह पहले नीम चौक इलाके में एक लेपर्ड ने 7 वर्षीय बालक विक्रम बंजारा पर हमला कर उसकी जान ले ली थी। उस घटना के बाद वन विभाग ने संबंधित लेपर्ड को पकड़कर अन्यत्र छोड़ दिया था। अब एक बार फिर पुराने शहर में लेपर्ड की सक्रियता बढ़ने से लोगों में किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।