फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rain to Continue Across 24 Rajasthan Districts Today; Monsoon Likely to Weaken from August 3

Rajasthan Weather Today: 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, जालोर-पाली-सिरोही में भारी बारिश की चेतावनी

Sun, 02 Aug 2026 07:30 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sun, 02 Aug 2026 07:30 AM IST
सार

राजस्थान के 24 जिलों में रविवार को बारिश का अलर्ट जारी है। जालोर, पाली और सिरोही में भारी बारिश की चेतावनी है। 3 अगस्त से मानसून कमजोर पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Rain to Continue Across 24 Rajasthan Districts Today; Monsoon Likely to Weaken from August 3
राजस्थान के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान में रविवार को मानसून एक बार फिर सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें जालोर, पाली और सिरोही में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि 3 अगस्त से मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ सकती हैं और अधिकांश इलाकों में बारिश का दौर धीमा होने के आसार हैं।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं, कोटा, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने का अनुमान है। जालोर, पाली और सिरोही में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 3 और 4 अगस्त के दौरान मानसून ट्रफ उत्तर भारत की ओर खिसक सकती है। इसके चलते राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कम होंगी, जबकि उत्तर भारत के राज्यों में बारिश बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें - कॉमनवेल्थ गेम्स में राजस्थान की बेटी का 'गोल्डन पंच'! कोटा की अरुंधति चौधरी ने स्कॉटलैंड में लहराया परचम

पिछले 24 घंटे के दौरान बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में सबसे अधिक 60 मिमी और सलूंबर में 57 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अजमेर, बारां, पाली, नागौर, जालोर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद और माउंट आबू सहित कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। अलवर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, टोंक, डूंगरपुर, भरतपुर, बूंदी और भीलवाड़ा में भी कई स्थानों पर बूंदाबांदी दर्ज की गई।

बारिश का असर तापमान पर भी दिखाई दिया। पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। फलोदी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि तापमान में गिरावट के साथ कई शहरों में उमस बढ़ गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक सीमित क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहेगा, लेकिन उसके बाद अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने और केवल छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed