{"_id":"699e851514ce5559c80ea948","slug":"illegal-vehicle-stand-removed-eight-tempos-were-seized-in-bareilly-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एसएसपी तक पहुंची शिकायत तो हटा अवैध वाहन स्टैंड, आठ टेंपो सीज, 27 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एसएसपी तक पहुंची शिकायत तो हटा अवैध वाहन स्टैंड, आठ टेंपो सीज, 27 का चालान
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Feb 2026 10:43 AM IST
Link Copied
बरेली के नेकपुर चीनी मिल के गेट पर संचालित अवैध वाहन स्टैंड पर आखिरकार पुलिस का चाबुक चल गया। एक नेता व यातायात पुलिस के निरीक्षक पर आरोप लगने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को मौके पर पुलिस टीम भेजकर कार्रवाई कराई। वहां खड़े देहात परमिट के आठ टेंपो सीज कर दिए गए। 27 का चालान किया गया। साथ ही, सीओ एलआईयू को पूरे प्रकरण की जांच सौंप दी।
अवैध स्टैंड पर देहात परमिट के टेंपो-ऑटो खड़े किए जा रहे थे, जिनका प्रवेश शहर के बाहरी हिस्सों तक ही सीमित रहना चाहिए। इनकी आड़ में सड़क घेरकर अन्य डग्गामार वाहनों का भी संचालन किया जा रहा था। अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो भी शुरू में यातायात पुलिस कार्रवाई को टालती रही। मंगलवार को एसएसपी अनुराग आर्य के सामने मामला पहुंचा तो उन्होंने सीओ एलआईयू को जांच के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।