{"_id":"699ee31651a44206a201d230","slug":"video-administration-strict-regarding-cheating-free-examination-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: नकल रहित परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, डीसी-एसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: नकल रहित परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, डीसी-एसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण
जिले में नकल रहित परीक्षाएं सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। उपायुक्त अभिषेक मीणा और पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा स्वयं फील्ड में उतरे और विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीसी अभिषेक मीणा भाड़ावास गेट स्थित गवर्नमेंट ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नकल रहित परीक्षा कराने के लिए पूरा पुलिस-प्रशासन प्रतिबद्ध है। परीक्षार्थियों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि नकल से अस्थायी लाभ मिल सकता है, लेकिन इससे भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसलिए विद्यार्थी अपनी मेहनत और ईमानदारी से परीक्षा दें।
वहीं, एसपी हेमेंद्र मीणा ने बताया कि जिले के सभी 54 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है। डीएसपी और एसएचओ स्तर पर विशेष पेट्रोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं, जो लगातार निगरानी कर रही हैं। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटोस्टेट की दुकानें और साइबर कैफे परीक्षा अवधि के दौरान बंद रहेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे। जिले में सुरक्षा व्यवस्था के तहत 450 से अधिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पहले दिन 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें 8,476 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। गवर्नमेंट कॉलेज रेवाड़ी में डीएसपी डॉ. रविंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।