{"_id":"699ee860f1e3bb455206af7e","slug":"video-anganwadi-workers-protest-in-rewari-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में आंगनबाड़ी वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में आंगनबाड़ी वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
रेवाड़ी में भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के बैनर तले विभिन्न विभागों की सैकड़ों महिला कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और जिला सचिवालय पहुंचकर डीडीपीओ एचपी बंसल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान राजबाला चौहान ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर्स ने प्रदेश में अपनी सेवाओं के 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं, लेकिन सरकार के वादे अभी भी अधूरे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मांगे आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्परों को नियमित करना और स्थायी वर्कर घोषित करना, सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों के लिए पेंशन का प्रावधान, सभी कर्मचारियों को सेवासुरक्षा नियम के दायरे में लाना, पांच वर्ष से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों को नियम में शामिल करना, ओ.टी.पी. आधारित पोर्टल को आसान बनाना और सी.पी.एल.ओ. कर्मचारियों का उचित वेतन सुनिश्चित करना। सी.पी.एल.ओ. कर्मचारी मनीषा ने कहा कि वर्तमान में केवल छह हजार रुपये वेतन मिलने से उनकी मेहनत और जिम्मेदारी के अनुरूप मुआवजा नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर इन जायज मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो यह प्रदर्शन बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है और कहा कि नारी को देवीरूप कहा गया है, लेकिन अगर उनकी मांगों की अनदेखी हुई तो वह चण्डिरूप धारण करने में देर नहीं लगाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।