Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
VD Nagar police bust a 'drug factory' in a rented house and seize 1886.6 kg of suspected chemicals.
{"_id":"699f15e8548380f7530057a5","slug":"vd-nagar-police-bust-a-drug-factory-in-a-rented-house-and-seize-18866-kg-of-suspected-chemicals-mandsaur-news-c-1-1-noi1351-3992468-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: किराए के मकान में ‘नशे की फैक्ट्री’ का खुलासा, पुलिस ने किया 1886.6 किलो संदिग्ध केमिकल जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: किराए के मकान में ‘नशे की फैक्ट्री’ का खुलासा, पुलिस ने किया 1886.6 किलो संदिग्ध केमिकल जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 10:48 PM IST
Link Copied
मंदसौर शहर के वायडी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक किराए के मकान से भारी मात्रा में संदिग्ध केमिकल बरामद कर बड़ी कार्रवाई की है। प्रारंभिक आशंका है कि उक्त केमिकल का उपयोग मादक पदार्थ बनाने में किया जाना था। पुलिस ने मौके से 1886.6 किलोग्राम तरल पदार्थ जब्त कर एक आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
यह जानकारी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने प्रेसवार्ता में दी। पुलिस अधीक्षक के अनुसार विजय हाउसिंग सोसायटी स्थित मकान की मालकिन ललिता पति प्रदीप जैन ने थाने में आवेदन देकर बताया था कि उन्होंने 1 जनवरी 2026 से अपना मकान किराए पर दिया था। किरायेदार के जाने के बाद भी मकान खाली नहीं किया जा रहा था। शिकायत पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की।
तलाशी के दौरान पुलिस ने बाहर और अंदर लगे ताले तोड़कर मकान में प्रवेश किया। कमरे में नीले, हरे और पीले रंग के कई प्लास्टिक ड्रम रखे मिले। ड्रम खोलने पर उनमें तरल पदार्थ भरा पाया गया और कमरे में तेज केमिकल जैसी गंध आ रही थी। स्थिति को संदिग्ध मानते हुए सभी ड्रम जब्त कर लिए गए। मामले में किराएदार श्रेयांस मोगरा निवासी प्रतापगढ़ (राजस्थान) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जब्त केमिकल की जांच कराई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि केमिकल कहां से लाया गया और इसका उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने बताया कि बंद मकान में मिला बल्क मात्र में केमिकल एमडी ड्रग बनाने के उपयोग में लिए जाने की आशंका है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही स्थिति क्लियर हो पाएगी कि उक्त केमिकल का प्रयोग किस काम में किया जाता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।