{"_id":"699edbfcd3beb108790a83e7","slug":"video-congress-leaders-stage-protest-in-shahjahanpur-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शाहजहांपुर में कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन, शंकराचार्य पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शाहजहांपुर में कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन, शंकराचार्य पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग
शाहजहांपुर में जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शंकराचार्य मामले में बुधवार को कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को दिया। जिसमें एफआईआर वापस लिए जाने की मांग की गई। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि शंकराचार्य से उनकी उपाधि और हिंदू होने का प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है। यह प्रमाण पत्र कौन सा अधिकारी जारी करेगा। इससे पहले टाउन हॉल स्थित कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार सही बात सुनना नहीं चाहती। सरकार की हठधर्मिता के चलते उसके विरुद्ध मुखर होकर अपनी बात रखने वाले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती व उनके शिष्यों को परेशान किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, अनस इकबाल, पार्षद अब्दुल सत्तार लाले, फुरकान अहमद कुरैशी, बीएन सिंह यादव, संजय सक्सेना आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।