{"_id":"699e68bac23032a63a0c0ae7","slug":"video-famous-punjabi-singer-malkit-singh-bowed-down-at-sachkhand-sri-darbar-sahib-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रसिद्ध पंजाबी गायक मलकीत सिंह सचखंड श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसिद्ध पंजाबी गायक मलकीत सिंह सचखंड श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक
विश्व प्रसिद्ध पंजाबी गायक और ‘गोल्डन स्टार’ के नाम से मशहूर मलकीत सिंह सोमवार को श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। गुरु घर में माथा टेकने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दरबार साहिब आकर जो आत्मिक शांति मिलती है, वह दुनिया में कहीं और संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जब भी वह पंजाब आते हैं, तो गुरु चरणों में हाजिरी अवश्य लगाते हैं।
इस दौरान मलकीत सिंह ने कलाकारों को विनम्रता अपनाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि गुरु घर में हमेशा एक साधारण श्रद्धालु के रूप में ही जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “कई बार लोग दरबार साहिब के अंदर भी काले चश्मे लगाकर घूमते हैं, जो उचित नहीं है। यहां झुककर आने वाला ही कुछ प्राप्त करता है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वह कभी भी बाउंसरों या सुरक्षा घेरे में आना पसंद नहीं करते।
पंजाबी सिनेमा और संगीत पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाबी फिल्मों ने आज बॉलीवुड के बराबर स्तर हासिल कर लिया है। उन्होंने बताया कि बैसाखी के अवसर पर उनकी नई पंजाबी फिल्म रिलीज होगी, जिसकी शूटिंग लंदन, न्यूयॉर्क और भारत के विभिन्न स्थानों पर की गई है। साथ ही फिल्म निर्माताओं से अलग और नए विषयों पर काम करने की अपील की।
मलकीत सिंह ने संगत को होले-मोहल्ले की शुभकामनाएं दीं और अपने नए गीत ‘की खानी ओ’ को भी सराहना देने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।