{"_id":"699edce167fc932a540045f7","slug":"video-khalsa-vahir-commenced-from-sri-akal-takht-sahib-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री अकाल तख्त साहिब से ‘खालसा वाहिर’ की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री अकाल तख्त साहिब से सोमवार को ‘वारिस पंजाब दे’ और विभिन्न पंथक जत्थेबंदियों की ओर से ‘खालसा वाहिर’ की शुरुआत अरदास के साथ की गई। यह वाहिर पंज प्यारों की अगुवाई और गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में रवाना हुई।
इस मौके पर अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह, फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह खालसा, विधायक मनप्रीत सिंह इयाली सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।
तरसेम सिंह ने कहा कि दो दिवसीय खालसा वाहिर का उद्देश्य युवाओं को उनकी जड़ों से जोड़ना और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर करना है। उन्होंने युवाओं से अमृत छककर गुरु की राह पर चलने और समाज व पंथ का सम्मान बढ़ाने की अपील की।
विधायक मनप्रीत सिंह इयाली ने बताया कि यह मार्च श्री अकाल तख्त साहिब से शुरू होकर मुद्दकी साहिब में पड़ाव करेगा और अंत में तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो में संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि इसका मकसद विभिन्न पंथक संगठनों को एक मंच पर लाकर सिख नेतृत्व को मजबूत करना है।
मार्ग में संगतों द्वारा वाहिर का स्वागत किया जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इसमें भाग लेकर पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।