फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Umang Singhar's role expands from MP to Haryana; Congress entrusts him with a major responsibilit

Bhopal News: एमपी से हरियाणा तक बढ़ी उमंग सिंघार की भूमिका, कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया पर्यवेक्षक

Fri, 07 Aug 2026 06:09 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 07 Aug 2026 06:09 PM IST
सार

कांग्रेस ने अपने संगठनात्मक पुनर्गठन अभियान के तहत मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को हरियाणा की अहम जिम्मेदारी दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उन्हें राज्य का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी का कहना है कि यह फैसला उनके राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक कौशल और नेतृत्व पर भरोसे को दर्शाता है।

विज्ञापन
Bhopal News: Umang Singhar's role expands from MP to Haryana; Congress entrusts him with a major responsibilit
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें हरियाणा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कांग्रेस के देशव्यापी संगठन सृजन अभियान के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य राज्यों में संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।
विज्ञापन


नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता पर जताया भरोसा
कांग्रेस का मानना है कि उमंग सिंघार के लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन चलाने की क्षमता और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके मार्गदर्शन में हरियाणा कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी।
विज्ञापन


संगठन सृजन अभियान में निभाएंगे अहम भूमिका
कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान राज्यों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। हरियाणा के पर्यवेक्षक के रूप में उमंग सिंघार संगठन की गतिविधियों की निगरानी करेंगे, कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगे और संगठन विस्तार की रणनीति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मोती मस्जिद के बैरिकेड्स पर भड़के व्यापारी, बाजार बंद कर सड़क पर बैठे, कहा- रास्ता खोलो, कारोबार बचाओ


प्रदेश कांग्रेस में खुशी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
नियुक्ति की घोषणा के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने उमंग सिंघार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और इसे प्रदेश कांग्रेस के लिए भी गौरव का विषय बताया। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि वे इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।प्रदेश कांग्रेस सचिव विनोद सेन की ओर से जारी बयान में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया गया है। कांग्रेसजनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह फैसला उमंग सिंघार की कार्यशैली और नेतृत्व पर पार्टी के विश्वास को दर्शाता है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed