{"_id":"6a75bd6c99c140a452047ed9","slug":"bhopal-traders-outraged-over-moti-masjid-barricades-shut-down-the-market-and-staged-a-sit-in-on-the-road-de-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: मोती मस्जिद के बैरिकेड्स पर भड़के व्यापारी, बाजार बंद कर सड़क पर बैठे, कहा- रास्ता खोलो, कारोबार बचाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: मोती मस्जिद के बैरिकेड्स पर भड़के व्यापारी, बाजार बंद कर सड़क पर बैठे, कहा- रास्ता खोलो, कारोबार बचाओ
Fri, 07 Aug 2026 04:42 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Fri, 07 Aug 2026 04:42 PM IST
सार
मोती मस्जिद के सामने लगी बैरिकेडिंग को हटाने की मांग को लेकर पुराने शहर के व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना शुरू कर दिया है। व्यापारियों का आरोप है कि बैरिकेड्स से कारोबार और आवागमन दोनों प्रभावित हो रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि यह व्यवस्था सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए की गई है।
विज्ञापन
व्यापारियों का सड़क पर धरना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुराने शहर में मोती मस्जिद के सामने लगाए गए बैरिकेड्स को लेकर शुक्रवार को व्यापारियों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। चौक, लखेरापुरा और आसपास के बाजारों के व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं और सड़क पर धरना देकर बैरिकेड्स हटाने की मांग की। उनका कहना है कि रास्ता बंद होने से ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि कई बार पुलिस और प्रशासन से बैरिकेड्स हटाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में बाजार बंद कर आंदोलन शुरू किया गया।
बैरिकेड्स हटने तक जारी रहेगा आंदोलन
व्यापारी संघ के अध्यक्ष अभिषेक जैन ने कहा कि जब तक मोती मस्जिद के सामने लगे बैरिकेड्स नहीं हटाए जाते, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इससे पहले व्यापारियों ने पुलिस और प्रशासन को रैली निकालकर भी अपनी नाराजगी जताई थी और समाधान की मांग की थी।
धरने में भोपाल व्यापारी महासंघ, सराफा एसोसिएशन, राजधानी वस्त्र व्यवसायी संघ, ओल्ड भोपाल होलसेल रेडीमेड संघ, आजाद मार्केट व्यापारी संघ, नदीम रोड व्यापारी संघ और इब्राहिमपुरा व्यापारी संघ सहित कई संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
लंबा चक्कर लगाने को मजबूर वाहन
व्यापारियों का कहना है कि इकबाल मैदान चौराहे पर बैरिकेडिंग होने के कारण भोज सेतु की ओर से आने वाले वाहन सीधे चौक और लखेरापुरा नहीं पहुंच पाते। उन्हें सदर मंजिल और चिरायु अस्पताल की ओर से लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। इससे बाजारों में ग्राहकों की संख्या घटी है और व्यापार प्रभावित हो रहा है।
यह भी पढ़ें-मानसून की बेरुखी से खेती पर संकट, 48 जिलों में बारिश का बड़ा घाटा, अगले 3 दिन राहत की उम्मीद
दमकल भी फंसी थी जाम में
व्यापारियों ने बताया कि 1 अगस्त को चौक बाजार की एक कपड़ा दुकान में लगी आग के दौरान भी बैरिकेडिंग के कारण दमकल वाहन समय पर मौके तक नहीं पहुंच सके थे। उनका कहना है कि इस घटना के बाद भी व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया। पुलिस का कहना है कि मोती मस्जिद के सामने कई वाहन चालक गलत दिशा में पीरगेट की ओर प्रवेश कर रहे थे, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। इसी वजह से यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए हैं।