फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   rajendra-mathur-91st-birth-anniversary-bhopal

Bhopal News: राजेंद्र माथुर की 91वीं जयंती आज, गांधी भवन में होगा ‘माथुर के महात्मा’ कार्यक्रम

Fri, 07 Aug 2026 11:09 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2026 11:09 AM IST
सार

हिंदी के गांधीवादी संपादक और विचारक राजेंद्र माथुर की 91वीं जयंती पर शुक्रवार को भोपाल के गांधी भवन में ‘माथुर के महात्मा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राजेंद्र माथुर के व्यक्तित्व और विचारों पर चर्चा के साथ उनके जीवन पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी होगा।

विज्ञापन
rajendra-mathur-91st-birth-anniversary-bhopal
गांधीवादी संपादक राजेंद्र माथुर की 91वीं जयंती के अवसर पर भोपाल में होगा कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांधीवादी संपादक और विचारक राजेंद्र माथुर की 91वीं जयंती के अवसर पर भोपाल स्थित गांधी भवन न्यास की ओर से शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का विषय ‘माथुर के महात्मा’ रखा गया है। आयोजन शाम पांच बजे गांधी भवन, भोपाल के प्रेरणा स्थल पर होगा।

विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता विजयदत्त श्रीधर करेंगे। वहीं, प्रकाश दुबे मुख्य अतिथि और प्रकाश हिंदुस्तानी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन राजेश बादल करेंगे। आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रकांत नायडू, एनके सिंह, उमेश त्रिवेदी, डॉ. सुधीर सक्सेना और ओमप्रकाश मेहता मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र माथुर के व्यक्तित्व और विचारों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। गांधी भवन न्यास ने कार्यक्रम में शहर के साहित्य, पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों सहित आम नागरिकों को आमंत्रित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Weather Today: मानसून की बेरुखी से खेती पर संकट, 48 जिलों में बारिश का बड़ा घाटा, अगले 3 दिन राहत की उम्मीद

इनकी पुस्तक गांधी जी की अंतिम जेल यात्रा आज भी बेहद लोकप्रिय है। इसके अलावा गांधी जी के योगदान पर लिखे गए उनके क़रीब बीस शोधपरक आलेख आज पत्रकारिता और समाज के लिए धरोहर हैं। स्वतंत्रता के बाद गांधी जी पर किसी अन्य संपादक ने इतना नहीं लिखा। राजेंद्र माथुर का इतिहास बोध अदभुत था। मूलतःवे अंग्रेजी के प्राध्यापक थे, लेकिन उन्होंने हिंदी में पत्रकारिता का चुनाव किया। राजेंद्र माथुर हिंदी पत्रकारिता के प्रमुख संपादकों और विचारकों में गिने जाते हैं। उनके लेखन और संपादकीय दृष्टिकोण ने हिंदी पत्रकारिता को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed