फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: From investor needs to employee amenities, ACS Mandloi focuses on the development of Mandideep.

MP News: निवेशकों की जरूरत से लेकर कर्मचारियों की सुविधाओं तक, मंडीदीप के विकास पर ACS मंडलोई का फोकस

Fri, 07 Aug 2026 06:34 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/ भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/ भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 07 Aug 2026 06:34 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर सुविधाओं से लैस करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में एसीएस नीरज मंडलोई ने शुक्रवार को मंडीदीप का दौरा कर वर्किंग वूमेन हॉस्टल, स्पोर्ट्स पार्क और फ्लैटेड इंडस्ट्रीज का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
MP News: From investor needs to employee amenities, ACS Mandloi focuses on the development of Mandideep.
अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई निरीक्षण करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में औद्योगिक क्षेत्रों को केवल उद्योगों की स्थापना तक सीमित रखने के बजाय वहां निवेशकों, कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए बेहतर सुविधाएं और अनुकूल वातावरण विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने शुक्रवार को मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति जानी और अधिकारियों को भविष्य की जरूरतों तथा निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अधोसंरचना विकसित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश भाजपा के लिए मुश्किल होते जा रहे उपचुनाव, दो सीटें हारी, दो पर जीत का अंतर भी घटा
विज्ञापन


वर्किंग वूमेन हॉस्टल में सुविधाओं पर फोकस
एसीएस मंडलोई ने मंडीदीप में विकसित किए जा रहे वर्किंग वूमेन हॉस्टल के साइट ले-आउट का निरीक्षण किया। यहां आठ हॉस्टल ब्लॉक्स का काम प्रगति पर है। उन्होंने कार्यरत महिलाओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए परिसर में कौशल विकास केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र और जिम जैसी सुविधाएं विकसित करने की संभावनाओं का परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर केवल आवासीय सुविधा तक सीमित न रहे, बल्कि महिलाओं के लिए आधुनिक और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने वाला समग्र परिसर बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: जनविश्वास या परफॉर्मेंस टेस्ट? आज से अफसरों की फील्ड में हाजिरी, हर जिले का बनेगा रिपोर्ट कार्ड


स्पोर्ट्स पार्क का भी निरीक्षण किया 
एसीएस ने मंडीदीप में विकसित किए जा रहे स्पोर्ट्स पार्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में खेल और मनोरंजन से जुड़ी सुविधाएं कर्मचारियों और श्रमिकों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। 

ये भी पढ़ें-  MP News: मिलावटी होने की आशंका में दो हजार किलो घी जब्त; अब पूरी सप्लाई चेन की होगी जांच

फ्लैटेड इंडस्ट्रीज में भविष्य के उद्योगों की जरूरतों पर नजर
फ्लैटेड इंडस्ट्रीज परियोजना स्थल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने भविष्य में यहां स्थापित होने वाली संभावित औद्योगिक इकाइयों की जरूरतों को ध्यान में रखकर परियोजना के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परियोजना में आधुनिक, सुव्यवस्थित और उपयोगी औद्योगिक अधोसंरचना विकसित की जाए, ताकि भविष्य में आने वाली इकाइयों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और औद्योगिक उपयोगिता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। 

ये भी पढ़ें-  MP News: दिल्ली दौरे पर सीएम ने भाजपा अध्यक्ष नवीन, केंद्रीय मंत्री यादव, पाटिल और लोकसभा स्पीकर से की मुलाकात

सड़क, ड्रेनेज और मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा
मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र के भ्रमण के दौरान एसीएस मंडलोई ने सड़क, जल निकासी सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं और अधोसंरचना विकास कार्यों की स्थिति देखी। अधिकारियों से चल रहे कार्यों की प्रगति और आगे की कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेसर्स नेटलिंक सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के परिसर का भी भ्रमण किया। कंपनी की गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ उद्योग प्रतिनिधियों और अधिकारियों से निवेशकों को मिल रही सुविधाओं तथा भविष्य की आवश्यकताओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed