{"_id":"6a75e066125a522c3603d369","slug":"mp-news-vd-sharma-meets-pm-modi-discusses-khajuraho-s-development-speculation-about-a-major-responsibility-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पीएम मोदी से मिले वीडी शर्मा, खजुराहो के विकास पर चर्चा; बड़ी जिम्मेदारी की अटकलें तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पीएम मोदी से मिले वीडी शर्मा, खजुराहो के विकास पर चर्चा; बड़ी जिम्मेदारी की अटकलें तेज
Fri, 07 Aug 2026 07:11 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/ भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/ भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Fri, 07 Aug 2026 07:11 PM IST
सार
खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर क्षेत्र की विकास योजनाओं और केन-बेतवा लिंक परियोजना की प्रगति पर चर्चा की। भाजपा में संगठनात्मक बदलाव की चर्चाओं के बीच इस मुलाकात से शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने की अटकलें भी तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
पूर्व भाजपा अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा की पीएम मोदी से मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खजुराहो सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान खजुराहो संसदीय क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा हुई। वीडी शर्मा की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब भाजपा में संगठनात्मक स्तर पर बदलाव होना है। शर्मा ने बुंदेलखंड की महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना की प्रगति से भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने पन्ना के भगवान श्री जुगल किशोर जी का प्रसाद भी प्रधानमंत्री को भेंट किया।
ये भी पढ़ें- MP News: जनविश्वास का पहला दिन, एक्शन मोड में CM मोहन; शिकायतें सुनीं, CMHO-तहसीलदार समेत 3 अफसर सस्पेंड
प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल पूरा होने के बाद शर्मा वर्तमान में खजुराहो से सांसद हैं। संगठन में उनके लंबे अनुभव और प्रदेश भाजपा में निभाई भूमिका को देखते हुए राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री के साथ उनकी मुलाकात को राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है। वीडी शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष रहते भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर कई महत्वपूर्ण अभियान चलाए। उनके कार्यकाल में नगरीय निकाय, पंचायत, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया। सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही। अब राष्ट्रीय संगठन में संभावित जिम्मेदारी को लेकर उनका नाम चर्चा में है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: जनविश्वास या परफॉर्मेंस टेस्ट? आज से अफसरों की फील्ड में हाजिरी, हर जिले का बनेगा रिपोर्ट कार्ड
बुंदेलखंड के विकास पर भी चर्चा
मुलाकात में खजुराहो संसदीय क्षेत्र की विकास योजनाओं के साथ केन-बेतवा लिंक परियोजना की प्रगति पर भी चर्चा हुई। बुंदेलखंड के लिए महत्वपूर्ण इस परियोजना से क्षेत्र में जल उपलब्धता और विकास को गति मिलने की उम्मीद है।