फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Selected on merit yet left out—recruitment of 10,000 teachers stalled over D.El.Ed. degree issue;

Bhopal News: मेरिट में चयन फिर भी बाहर, डीएलएड डिग्री पर अटकी 10 हजार शिक्षक भर्ती, डीपीआई का किया घेराव

Fri, 07 Aug 2026 05:35 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Fri, 07 Aug 2026 05:35 PM IST
सार

प्राथमिक शिक्षक भर्ती में चयनित 1000 से अधिक अभ्यर्थियों ने डीएलएड डिग्री को मान्यता देने और नियम-49 के तहत शिथिलता की मांग को लेकर भोपाल में डीपीआई कार्यालय का घेराव किया। उनका कहना है कि मेरिट में चयन के बावजूद दस्तावेज सत्यापन के दौरान उन्हें भर्ती से बाहर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Bhopal News: Selected on merit yet left out—recruitment of 10,000 teachers stalled over D.El.Ed. degree issue;
डीपीआई के बाहर विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्राथमिक शिक्षक (वर्ग-3) भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल स्थित लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब 1000 से अधिक अभ्यर्थियों का आरोप है कि मेरिट सूची में चयन होने के बावजूद दस्तावेज सत्यापन के दौरान उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया। अभ्यर्थियों ने नियम-49 के तहत शिथिलता देने और उनकी डीएलएड (डी.एल.एड.) डिग्री को मान्य करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


मेरिट में आए, लेकिन दस्तावेज सत्यापन में बाहर
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि 2024 में 10 हजार पदों पर निकली प्राथमिक शिक्षक भर्ती में उनका चयन मेरिट के आधार पर हुआ था। लेकिन दस्तावेज सत्यापन के दौरान यह कहते हुए बाहर कर दिया गया कि उनकी डीएलएड डिग्री भर्ती अधिसूचना जारी होने से पहले की नहीं है। उनका कहना है कि आवेदन पत्र के नियम-49 में दस्तावेज सत्यापन तक शैक्षणिक योग्यता पूरी करने का प्रावधान है, इसलिए उन्हें राहत मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


तीन दिन तक चलेगा महाधरना
अभ्यर्थियों ने 7, 8 और 9 अगस्त तक डीपीआई कार्यालय के सामने शांतिपूर्ण महाधरने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि यह केवल नौकरी का नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के भविष्य का सवाल है। प्रदर्शन से पहले अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय को भी ज्ञापन सौंपकर नियम-49 के तहत विशेष शिथिलता देने की मांग की थी। आखिरी दिन स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के घर के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मोती मस्जिद के बैरिकेड्स पर भड़के व्यापारी, बाजार बंद कर सड़क पर बैठे, कहा- रास्ता खोलो, कारोबार बचाओ


ये हैं अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगें
नियम-49 के तहत विशेष शिथिलता दी जाए।
डीएलएड का परिणाम दस्तावेज सत्यापन (डीवी) की तिथि तक मान्य किया जाए।
25 अगस्त 2025 की कट-ऑफ को हटाकर पूर्व शिक्षक भर्तियों की तरह राहत दी जाए।
दस्तावेज सत्यापन में बाहर किए गए चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed