{"_id":"699edd1c70fd4fb3f10d0dd2","slug":"video-sports-competitions-were-organized-in-hindu-kanya-mahavidyalaya-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: हिंदू कन्या महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: हिंदू कन्या महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
हिंदू कन्या महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट के दूसरे दिन का आरंभ प्राचार्य डॉ. पूनम मोर और महाविद्यालय की प्रबंधक समिति की कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य दिलीप सिंगरोहा, राजकुमार सिंगला ने किया।
दूसरे दिन करवाई गईं प्रतियोगिताओं में छात्राओं के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दिन भर चली विभिन्न स्पर्धाओं में छात्राओं ने अपनी शारीरिक दक्षता और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह के अवसर पर ध्यातव्य है कि एथलेटिक मीट के प्रथम दिन चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.राम पाल सैनी मुख्य अतिथि रहे। खेल उत्सव में स्टाफ सदस्यों ने भी रस्साकशी, मटका रेस, लाइम रेस और म्यूजिकल चेयर जैसे विभिन्न मनोरंजक खेलों में भाग लिया। प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने 100, 200, 800 मीटर दौड़, भाला फेंक, शॉट पुट, रिले रेस, लाइम रेस, सैक रेस आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाली विजेता छात्राओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि
खेल केवल शारीरिक तंदुरुस्ती का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये हमारे चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. मोर ने कहा कि खेलों से प्राप्त आत्मविश्वास उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में एक सशक्त महिला के रूप में पहचान दिलाएगा। खेल प्रशिक्षक मनीराम मौण, सेवानिवृत्त डीएसओ सुनील, प्रेमचंद और नरेश मौजूद रहे। इस दाैरान डॉ. क्यूटी, ज्योतिका,वंशिका, शारीरिक शिक्षा विभाग की इंचार्ज नीलम और सहायक प्राध्यापिका डॉ. मीना मौजूद रहीं। सभी खेल प्रतियोगिताओं को योजनाबद्ध तरीके से करवाने वाले खेल प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का विधिवत समापन हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।