{"_id":"699edc6024e1324bb10487be","slug":"video-dc-reached-to-inspect-children-and-jawahar-park-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल: चिल्ड्रन और जवाहर पार्क में निरीक्षण करने पहुंची डीसी, बदहाली देख जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: चिल्ड्रन और जवाहर पार्क में निरीक्षण करने पहुंची डीसी, बदहाली देख जताई नाराजगी
उपायुक्त अपराजिता बुधवार को जींद रोड स्थित चिल्ड्रन पार्क और जवाहर पार्क का औचक निरीक्षण करने पहुंची। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक तालमेल की कमी भी देखने को मिली। जब डीसी पार्क में व्यवस्थाओं का जायजा ले रही थीं, तब नगर परिषद के अधिकारी एक्सईएन, ईओ और जेई कुछ देर बाद पहुंचे। डीसी ने उनकी अनुपस्थिति और कार्य के प्रति ढिलाई पर नाराजगी जताई। इस पर एक्सईएन ने कहा, "एक्सट्रिमली सॉरी मैडम, जाम की वजह से देरी हुई। इस पर डीसी ने कहा कि जाम से तो मैं भी निकल के आई हूं। डीसी के सख्त तेवर देखते हुए नगर परिषद के अधिकारियों ने सफाई पेश की और जल्द सुधार का भरोसा दिलाया। इस दौरान पार्कों की बदहाली देखकर डीसी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों की क्लास लगाई। अधिकारियों ने डीसी को आश्वासन दिया कि पार्कों के जीर्णोद्धार और रखरखाव के लिए प्रक्रिया तेज कर रखी है। उन्होंने कहा, "मैडम, पार्कों की मरम्मत और नई सुविधाओं के लिए आज ही टेंडर जारी किया जाना है। सौंदर्यकरण पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
पार्कों की स्थिति देख जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान पार्कों में चारों तरफ गंदगी के ढेर, टूटी हुई बेंच, जंगली घास देखकर डीसी ने अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पार्क आम जनता के लिए संजीवनी का काम करते हैं, लेकिन यहाँ की स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि लंबे समय से कोई सुध नहीं ली गई है। चिल्ड्रन पार्क में बच्चों के झूले टूटे हुए पाए गए। विद्क्यार झील में गंदगी फैली मिली। इसमें साथ लगते दुकानदारों और होटल संचालकों की तरफ से गंदगी डाली जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।