{"_id":"699edce494af52787f029d54","slug":"video-thief-who-committed-eight-thefts-was-arrested-in-amritsar-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amritsar: चोरी की आठ वारदातें करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: चोरी की आठ वारदातें करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
थाना छेहरटा पुलिस ने चोरी की वारदातों में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय कुमार उर्फ जोनी के रूप में हुई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लवप्रीत सिंह ने बताया कि विजय कुमार उर्फ जोनी के खिलाफ पहले से चोरी के आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे काबू किया गया।
इंस्पेक्टर लवप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और संभावना है कि अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।