फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Day 1 of 'Jan-Vishwas' (Public Trust) initiative—CM Mohan in action mode; grievances heard, 3 officia

MP News: जनविश्वास का पहला दिन, एक्शन मोड में CM मोहन; शिकायतें सुनीं, CMHO-तहसीलदार समेत 3 अफसर सस्पेंड

Fri, 07 Aug 2026 05:22 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/ भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/ भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Fri, 07 Aug 2026 05:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा से ‘जनविश्वास अभियान-2026’ की शुरुआत की। जनता की शिकायतों पर सुनवाई के दौरान सीएम ने सीएमएचओ, तहसीलदार समेत तीन अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए और हर शुक्रवार को अफसरों के फील्ड में रहने की निर्देश दिए। 

विज्ञापन
MP News: Day 1 of 'Jan-Vishwas' (Public Trust) initiative—CM Mohan in action mode; grievances heard, 3 officia
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को छिंदवाड़ा में एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने एक ओर प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026’ की शुरुआत की, वहीं दूसरी ओर जनता की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई का संदेश भी दिया। छिंदवाड़ा में शिकायतों की सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने सीएमएचओ डॉ. नरेश गुन्नाड़े, एक तहसीलदार और एक पटवारी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अभियान की शुरुआत के दौरान स्पष्ट किया कि सरकार अब सिर्फ राजधानी और कार्यालयों से नहीं चलेगी, बल्कि हर शुक्रवार अफसरों और जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच जाकर समस्याएं सुननी होंगी। इसके लिए शुक्रवार को प्रदेश में ‘नो मीटिंग डे’ रहेगा।
विज्ञापन


ये भ्ज्ञी पढ़ें-  MP News: जनविश्वास या परफॉर्मेंस टेस्ट? आज से अफसरों की फील्ड में हाजिरी, हर जिले का बनेगा रिपोर्ट कार्ड
विज्ञापन


जनता के बीच पहुंचेगी सरकार
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हर शुक्रवार जिला मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर तक जनता दरबार लगाए जाएंगे। इनमें मंत्री, विधायक, कलेक्टर, कमिश्नर और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। जनता से सीधे संवाद के जरिए उनकी समस्याओं को समझा जाएगा और मौके पर ही समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनविश्वास अभियान के चार प्रमुख आधार संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी हैं। जनता से मिलने वाले सुझावों और समस्याओं के आधार पर भविष्य की योजनाएं और नीतियां तैयार की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश: सौरभ शर्मा को हाईकोर्ट से राहत, 18 माह बाद मिली जमानत; हर सुनवाई में रहना होगा मौजूद

कलेक्टर कार्यालय में भी किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय स्थित लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उद्यमियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से संवाद कर जिले के विकास, औद्योगिक संभावनाओं और स्थानीय जरूरतों पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश भाजपा के लिए मुश्किल होते जा रहे उपचुनाव, दो सीटें हारी, दो पर जीत का अंतर भी घटा

प्राकृतिक खेती और ग्रामीण पर्यटन पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय जरूरतों और कार्य संस्कृति के अनुरूप विकास की योजनाएं तैयार की जा रही हैं। प्राकृतिक खेती, पशुपालन और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होमस्टे जैसी पहलों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे गांवों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि जनविश्वास अभियान के जरिए सरकार का लक्ष्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि समस्याओं का समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed