{"_id":"699f4a2e92151b69b00487a6","slug":"video-mp-said-devotion-of-sabri-mata-gives-message-of-true-dedication-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सांसद बोले- शबरी माता की भक्ति सच्चे समर्पण का देती है संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद बोले- शबरी माता की भक्ति सच्चे समर्पण का देती है संदेश
झुमरिया गांव में मंगलवार को सबरी माता जयंती का आयोजन परंपरागत और धूमधाम से मनाई गई। इस वर्ष भी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्य अतिथि राबर्ट्सगंज के सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने माता सबरी की भक्ति और भगवान राम के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। कहा कि सबरी माता ने वर्षों तक भगवान राम का इंतजार किया और जब प्रभु उनके आश्रम पहुंचे, तो उन्होंने अपने जूठे बेर खिलाकर अपनी भक्ति का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। यह प्रसंग सिखाता है कि सच्ची श्रद्धा और भक्ति में कोई भेदभाव नहीं होता। विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर और पूर्व सपा विधायक जितेंद्र एडवोकेट भी मौजूद रहे। इस दौरान सत्य नारायण राजभर ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वनवासी समाज को आज तक आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाया है। भाजपा सरकार ने इस समाज की उपेक्षा की है, जबकि समाजवादी पार्टी हमेशा बनवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। इस मौके पर नरसिंह यादव, अशोक यादव, विक्की यादव, पिंटू यादव, टोनी खरवार, राजनाथ यादव, ब्रह्मा वनवासी, रामवृक्ष यादव आदि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन ग्राम प्रधान जिलाजीत यादव ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।