{"_id":"699f31dfe665652af4002cde","slug":"video-husband-and-wife-die-on-spot-in-road-accident-in-agra-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हाईवे पर बेकाबू डंपर ने बाइक सवारों को राैंदा, पति-पत्नी की माैके पर ही माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हाईवे पर बेकाबू डंपर ने बाइक सवारों को राैंदा, पति-पत्नी की माैके पर ही माैत
आगरा के ग्वालियर हाईवे स्थित इटौरा पर बुधवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। एक डंपर ने बाइक सवार दंपती को राैंद डाला। पुलिस ने दोनों को एसएन अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला मुरैना थाना बसैया के गांव जीगनी निवासी 40 वर्षीय मुकेश यादव पत्नी सीमा(35) के साथ दोपहर को करीब 3 बजे बमरौली अहीर गांव में सरवन कुमार के घर गमी में शामिल होने आए थे। यहां तीन दिन पहले सीमा के ताऊ सुभाष की मौत हो गई थी, जिसमें दोनों शोक व्यक्त करने के लिए गांव बमरौली अहीर पहुंचे थे। करीब तीन घंटे बाद शाम करीब 6 बजे दोनों पति-पत्नी बाइक से अपने घर के लिए निकल गए। इटौरा के नगला माकरौल के पास बाइक में पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों उछलकर आगे गिर गए। बेकाबू डंपर भी दंपती के ऊपर चढ़ गया। यह देख ग्रामीणों ने शोर मचा दिया और घटनास्थल की ओर दौड़ने लगे। इसी बीच चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने बुरी तरह घायल दंपती को अस्पताल भेज दिया, जहां उनकी माैत हो गई। दंपति की मौत से मायका पक्ष और ससुराल पक्ष में कोहराम मच गया है। सीमा के तहरे भाई प्रकाश ने बताया कि उनकी बहन सीमा और बहनोई मुकेश दोनों गांव में आए थे। दोनों की मौत से उनके बच्चे खुशी(16), आरती(14), सुधीर(12) सदमे में हैं। एसीपी सैया डॉ.सुकन्या शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दंपती की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।