{"_id":"699f2dbb20565ba2180e0bbc","slug":"video-married-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-in-ballia-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगा की आत्महत्या, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार के कसेर टोला में बुधवार को प्रियंका 30 वर्ष कमरे को बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। मौत के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
तुर्तीपार कसेर टोला निवासी दुर्गेश कुमार की पत्नी प्रियंका सुबह खाना बनाने के बाद सामान्य दिनचर्या की। पड़ोसियों ने बातया कि बेटी को स्कूल भेजने के बाद पति भी कबाड़ की दुकान पर चला गया। दोपहर में सात वर्षीय बेटी स्कूल से घर लौटी तो घर का मेन दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया लेकिन अंदर से बंद था। बच्ची ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर भीतर पहुंचे तो होश उड़ गए। अंदर कमरे में प्रियंका का फंदा पर शव लटका हुआ था। इस बाबत उभांव इंस्पेक्टर संजय शुक्ल ने बताया कि अज्ञात कारणों से महिला ने साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। घटना की छानबीन की जा रही है। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।