{"_id":"699fdf935c8df21a6405fa7f","slug":"video-demolition-continues-at-the-dilapidated-school-building-in-sector-6-in-bahadurgarh-without-any-security-measures-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में सुरक्षा इंतजामों के बिना सेक्टर-6 के कंडम स्कूल भवन में तोड़फोड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में सुरक्षा इंतजामों के बिना सेक्टर-6 के कंडम स्कूल भवन में तोड़फोड़ जारी
बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 स्थित प्राथमिक विद्यालय के कंडम घोषित भवन को गिराने की प्रक्रिया पिछले कई दिनों से जारी है, लेकिन मौके पर सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध नहीं किए गए हैं। भवन तोड़ने के दौरान न तो आसपास बेरिकेडिंग की गई है और न ही टिन शेड या ग्रीन नेट लगाया गया है। ऐसे में स्कूल आने-जाने वाले छोटे बच्चों की जान जोखिम में बनी हुई है। निर्माण सामग्री के टुकड़े और मलबा खुले में फैला हुआ है, जिससे किसी भी समय हादसा हो सकता है।
वहीं, लगातार उड़ रही धूल से आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। इसका सीधा असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है और सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। अभिभावकों ने प्रशासन से तुरंत सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।इस बारे में स्कूल के प्राचार्य संजय राठी का कहना है कि संबंधित ठेकेदार को कड़े निर्देश दिए जाएंगे। यह एक गंभीर लापरवाही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।